Ganesha Amritwani

Amritwani, Ganesha Amritwani

गणपति  नाम  की  सुधा  निराली सुख और शांति देने वाली रोम रोम में इसे रमा लो तन मन अमृत रूप बना लो

गज मुख धारी हर्ष का दाता यही विधि है यही विधाता शरना गत का सदा सहायक इसका मनन बड़ा फल दायक

सर्व व्यापक घट घट वासी अजर अमर है यह अविनाशी जो जन इसके महिमा गाता उसको कंही कोई विघ्न नहीं आता

रिद्धि सिद्धि बुद्धि का स्वामी भक्तो का रक्षक अंतर्यामी तोंद में साप कमर बंद जिसकी सारे ही देव उपासक इसके

जिसके मुकुट में मनिया जमी है द्वार पे झुक के परिया खड़ी है ऐसे इस्वर के पग पकड़ो करो समर्पण कभी ना झगड़ो

भय नाशक ये चार भुजा धारी इसका आरा तन सुख कारी अंतर घर में  इसे बसा ना हर पल इसका ध्यान लगाना 

बड़ा ही दयालु शिव का बालक सारी सृस्टि का संचालक कमर पे बाँध पीतांबर बैठा थामे धरती अंबर बैठा

चिंता मणि हर चिंता हर्ता चिंतक के भंडार है भरता करुणा सिंधु सिद्धि विनायक देवो के रक्षक यह गण नायक 

महा प्रतापी यह बल साली जगत की विपदा इसने टाली ऐसे देव से हर दुःख कहना पद पंकज पे झुके ही रहना 

विद्ध कला की खान ना भूलो मुषक ध्वज भगवन ना भूलो जो जन इसमें खो जायेगा यह भी उसीका हो जायेगा 

पालन पोषण जगत का करता गज उद्देश श्रध्दा लगन से मांग लो इसका परम आशीष 

आशुतोष भगवान् का प्यारा गिरिजा माँ की आँख का तारा कार्तिक जी का भूतक भैय्या भक्त जनो की तारे नैय्या

मृत्यु मन से व्याकुल मनवा इसकी लागली यदि लगनवा यम का उसपे वार ना चलता अभय दान है उसको मिलता 

बुद्धि रूप तराजू लेकर ज्ञान बाटकर पलड़े होकर अंतर् मन की पट तुम खोलो पुन्य पाप को फिर तुम तोलो 

बुरा भला तब जानो गए तुम खोटा खरा पहचानो गे तुम गणपति भजन में खो जाओ गे माट्टी से सोना हो जाओगे

कर के भवानी लाल अर्चन मन से करो इस मन का वंदन कहा मिलेंगे भवन न्यारे जिनमे रहते देवता सारे

उन देवों का नाथ गजानन, झुक कर करना तुम अभिनंदन, रखेंगे सिर पे  हाथ तुम्हारे ,रहेंगे सदा ही साथ तुम्हारे, महा तपस्वी है महायोगी ,यहां पे इसकी पूजा होगी, विघ्न वहां पे आए कभी ना, दुख की छाया छाए कभी ना करुणा इसकी मंगल करती, तभी कहाये मंगलमूर्ति, सुख संतोष हर्ष का दाता ,जहां पुकारो वहीं पर आता ,सीम नाग संतान है इसकी, लीला बड़ी महान है इसकी ,इस की मूरत जिसको भाए, हानी उसके निकट ना आए, हिमगिरी नंदन मा महामाया जिसने इसको गोद खिलाया , दिव्य गुणों का यह महासागर, कोई ना जग में इसके बराबर ,पास है यह कहीं दूर नहीं है, दाता है मजबूर नहीं है, इस की शरण में जो आएंगे, विश्व का वैभव पा जाएंगे, गुण गाकर गणराज की, तू सच्चा सुख भोग ,चिंता मिटती चिंतन से, सुमिरन है तो सुख

Please Share This Article

Amritwani

Related Posts

Amritwani

Saraswati Amritwani (सरस्वती अमृतवाणी)

Read More

Amritwani

Hanuman Amritwani

Read More

Amritwani

Durga Amritwani

Read More

Leave a Comment

Amritwani | अमृतवाणी

Amritwani एक आध्यात्मिक मंच है जहाँ आप भजन, कीर्तन, अमृतवाणी और धार्मिक ज्ञान से जुड़े लेख पढ़ सकते हैं। हमारा उद्देश्य भक्ति, श्रद्धा और आत्मिक शांति को बढ़ावा देना है। यहाँ आपको भक्ति संगीत, मंत्र, कथा और आध्यात्मिक विषयों पर गहरी जानकारी मिलेगी। हम आपको भगवान की भक्ति में डुबोने और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।"